पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष रवि अग्रवाल का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया है। उनका कार्यकाल इसी महीने जून 2025 में खत्म होने वाला था। वहीं, अब केंद्र सरकार ने इसे 1 साल के बढ़ा दिया है। रवि अग्रवाल अब जून 2026 तक CBDT के चेयरमैन पद पर नियुक्त रहेंगे।

1988 बैच के IRS अधिकारी हैं रवि अग्रवाल

CBDT के चेयरमैन रवि अग्रवाल 1988 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी हैं। जून 2025 में वो रिटायर होने वाले थे, मगर अब उनकी सेवा एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार के नए आदेश के अनुसार, रवि अग्रवाल जून 2026 में सेवानिवृत्त होंगे।

यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: 'आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया', मन की बात में बोले पीएम मोदी

क्या है केंद्र का आदेश?

शनिवार को आदेश जारी करते हुए केंद्र सरकार ने बताया, "कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने IRS श्री रवि अग्रवाल को दोबारा CBDT का अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है। उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक या अगला आदेश आने तक बढ़ा दिया गया है।"