HighLights
- श्वेता तिवारी पर पहले पति राजा का आरोप
- अभिनव कोहली से श्वेता ने की थी दूसरी शादी
- अभिनव कोहली को लेकर राजा ने दिया बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने दो बार शादी की है। उनके पहले पति राजा चौधरी हैं, जिनसे उनका 2012 में तलाक हो गया था। फिर उन्होंने दूसरी शादी 2017 में एक्टर अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) से की जिनसे वह 2019 में अलग हो गईं।
श्वेता तिवारी अपनी दोनों शादियों के चलते काफी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने अपने दोनों पतियों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। साथ ही FIR भी दर्ज करवाई थी। हाल ही में, राजा चौधरी ने श्वेता को लेकर एक बड़ा दावा किया है।
दूसरे पति को भाई बताती थी श्वेता तिवारी
राजा चौधरी का कहना है कि अभिनव कोहली को पहले श्वेता तिवारी ने अपना भाई बताया था। पिंकविला संग बातचीत में राजा ने कहा, "उसके भाई थे। कहती तो सबको भाई थी। अरे कोहली (अभिनव कोहली) को भी भाई भाई कहती थी। भाई मेरा, भाई का दोस्त है। बाद में वो लवर बन गया, हसबैंड बन गया। बैड स्टोरी।"
Tags:
Entertainment
