एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का बीती रात मुंबई में निधन हो गया। शेफाली 42 साल की थीं और काफी फिट एंड फाइन थीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल हो रहा पारस छाबड़ा का वीडियो

उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में है। मुंबई पुलिस के अनुसार, वह अंधेरी स्थित अपने घर पर पाई गईं और मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। शेफाली को बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कथित तौर पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच, पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने उनकी कुंडली देखकर बताया था कि उनकी अचानक मौत हो सकती है। इन बातों में इतनी समानता देखकर फैंस भी हैरान हैं।

यह भी पढ़ें: 'शापित है Bigg Boss...'Shefali Jariwala के निधन पर दोस्त Himanshi Khurana ने कही बड़ी बात