एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से राजस्थान प्री डीएलएड एंट्रेस एग्जाम 2025 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थी तुरंत ही नतीजे VMOU ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। नतीजे चेक करने के लिए आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी परिणाम का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप सीधे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2025 जांचने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होने पेज पर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको मांगी गई डिटेल (एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Pre-DLED Result 2025 Link

यह विडियो भी देखें

रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी

नतीजे जारी होने के साथ ही VMOU की ओर से रिवाइज्ड फाइनल आंसर की भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। अगर किसी उम्मीदवार ने आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाई थी तो वे इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

रिवाइज्ड फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट

राजस्थान राज्य के संस्थानों में डीएलएड प्रोग्राम में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स प्राप्त रैंक के अनुसार काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर एडमिशन ले सकते हैं। काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इसके बाद VMOU की ओर से रैंक के आधार पर आवंटित संस्थान में आपको प्रवेश प्रदान किया जायेगा। 

1 जून को दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा 

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा का आयोजन 1 जून को दो शिफ्ट में करवाया गया था। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 2:30 से शाम 5:30 तक आयोजित की जाएगी। अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।