डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCIR) की महानिदेशक हैं। उन्हें तीन साल के लिए आरबीआई डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। वो माइकल पात्रा की जगह लेंगी। पात्रा ने इस साल जनवरी में इस पद से इस्तीफा दिया था।

पूनम गुप्ता ने स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड (अमेरिका) में पढ़ाया और आईएसआई, दिल्ली विजिटिंग फैकल्टी के रूप में काम किया। वह राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान में आरबीआई चेयर प्रोफसर और आईसीआरआईईआर में प्रोफेसर भी रहीं हैं।